Madhya Pradesh

एसपी सम्पत उपाध्याय की रणनीति रंग लाई | एएसपी आयुष जाखड़, सीएसपी उदयभान बागरी और थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल की टीम का बड़ा खुलासा

एसपी सम्पत उपाध्याय की रणनीति रंग लाई | एएसपी आयुष जाखड़, सीएसपी उदयभान बागरी और थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल की टीम का बड़ा खुलासा

जबलपुर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार शिकंजा कस रही पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानताल थाना पुलिस ने सूने मकान में लाखों के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने साफ कर दिया कि शहर में नकबजनी जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधी अब ज्यादा दिनों तक कानून से बच नहीं सकते।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर उदयभान बागरी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार तकनीकी जांच, मुखबिर तंत्र और सघन पूछताछ के आधार पर महज दो दिन के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

मामला मोहम्मद गुलाम के सूने मकान में हुई चोरी का था। परिवार रिश्तेदार के दसवें कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान मौका देखकर बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और हर पहलू पर काम किया।

जांच के दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद इजहार अंसारी और अरशद कुरैशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, झाले, लॉकेट, चांदी की पायल, कड़े और अन्य जेवर बरामद कर लिए गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी पेशेवर तरीके से सूने मकानों की रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इनका संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

इस उल्लेखनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक विनीत श्रीवास, प्रधान आरक्षक सादिक अली, प्रधान आरक्षक अजय डबराल, प्रधान आरक्षक आशीष तिवारी तथा आरक्षक साजिद अली की सराहनीय भूमिका रही।

हनुमानताल पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि शहर में चोरी और नकबजनी जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं है। लगातार सक्रिय पुलिस टीम अपराधियों तक पहुंचकर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles