Madhya Pradesh

जबलपुर में क्राइम ब्रांच और ग्वारीघाट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई | 290 पाव अवैध शराब जब्त | सप्लायर की तलाश जारी

क्राइम ब्रांच और ग्वारीघाट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई | 290 पाव अवैध शराब जब्त | सप्लायर की तलाश जारी

जबलपुर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और ग्वारीघाट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 290 पाव देशी शराब, जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये है, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की एक्सिस मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोटिया तथा डीएसपी क्राइम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी ग्वारीघाट कन्हैया बघेल ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बिना नंबर की काले रंग की एक्सिस बाइक से ग्राम छिवला की ओर बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छिवला मोड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरशद शाह, पिता आरिफ शाह, उम्र 21 वर्ष, निवासी तकिया मोहल्ला, गढ़ा बताया। तलाशी लेने पर बाइक में रखे थैलों और डिक्की से 290 पाव देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किससे खरीदी गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस का मानना है कि पूछताछ से अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ग्वारीघाट कन्हैया बघेल, डीएसपी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राजीव दुबे, प्रधान आरक्षक मनीष तथा आरक्षक समीर नोरिया की सराहनीय भूमिका रही।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles