Madhya Pradesh

कुख्यात अपराधी का निकला जुलूस तो लोग करने लगे पुलिस की जय जयकार,शातिर बदमाश शिब्बू खान को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

कुख्यात अपराधी का निकला जुलूस तो लोग करने लगे पुलिस की जय जयकार,शातिर बदमाश शिब्बू खान को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

जबलपुर/- सिलसिलेवार ढंग से फायरिंग की वारदातों को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने वाले कुख्यात बदमाश शिब्बू खान को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। गढ़ा पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। दरअसल शिब्बू खान इलाके का निगरानीशुदा और शातिर बदमाश है जिसने 2 दिन पहले ही दो जगहों पर खुलेआम फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी थी। गढ़ा क्षेत्र के छुई खदान में हुई गोली कांड की इन घटनाओं के बाद खासा हड़कंप मचा हुआ था लेकिन गढ़ा सीएसपी आशीष जैन, गढ़ा के थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा और एसआई योगेंद्र सिंह की सटीक प्लानिंग और घेराबंदी की योजना ने आरोपी शिब्बू खान को पुलिस गिरफ्त में ला दिया।

सीएसपी आशीष जैन और टीआई प्रसन्न शर्मा के मुताबिक कुख्यात बदमाश शिब्बू खान ने 2 फरवरी को लालू पटेल पर जानलेवा हमला बोला था और उसने अतुल साहू और दो अन्य नाबालिग आरोपियों को साथ में लेकर फायरिंग और बमबाजी की वारदातों को अंजाम दे दिया। पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर आरोपी शिब्बू खान ने फायरिंग और बमबाजी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गया था।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि आरोपी शिब्बू खान इलाके का निगरानीशुदा और शातिर बदमाश है जो इस समय जमानत पर है, उसकी आपराधिक वारदातों को देखते हुए उसकी जमानत निरस्त करने के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है। गढ़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जैसे ही इलाके में उसका जुलूस निकाला तो स्थानीय लोग पुलिस की जय जयकार करने लगे।

आरोपों की गिरफ्तारी पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस के समर्थन में जहां नारेबाजी शुरू कर दी तो वहीं आरोपी के खिलाफ भी सड़कों पर उतर आए और उसे कड़ी सजा दिए जाने की मांग करने लगे। स्थानीय निवासी शालिनी पटेल और संजना ने बताया कि शिब्बू खान ने इलाके के लोगों का जीना दूबर कर दिया था, आए दिन चाकू बाजी बमबाजी और फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देकर वह क्षेत्र में आतंक मचाया करता था। स्थानीय लोगों ने एसपी संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में सीएसपी गढ़ा आशीष जैन टीआई प्रसन्न शर्मा, एसआई योगेंद्र सिंह और थाने के स्टाफ के प्रयासों की जमकर सराहना की है।

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button