Madhya Pradesh

गर्लफ्रेंड ने बात करना किया बंद तो BBA के छात्र ने कर लिया सुसाइड

युवती द्वारा कई दिनों से बात न किए जाने से डिप्रेशन में था मैनेजमेंट का छात्र

जबलपुर/- जबलपुर के गौरी घाट इलाके में एक युवक ने पुरानी इमारत से कूद कर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम देवेंद्र उपाध्याय बताया जा रहा है जो हनुमानताल थाना इलाके के नई बस्ती का रहने वाला था। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक देवेंद्र उपाध्याय शहर के प्राइवेट कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था और वह अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा बात न किए जाने से कई दिनों से डिप्रेशन में था।

युवक के इमारत से कूद कर जान देने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की खिनाख्त करते हुए परिजनों को इसकी सूचना दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान करने के साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए ले गए। पता चला है कि छात्र देवेंद्र उपाध्याय जिस युवती से बात किया करता था उसने बातचीत बंद कर दी थी जिसके बाद से ही वह परेशान रहने लगा था फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button