Madhya Pradesh

तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत

परीक्षा देने के बाद रंग गुलाल उड़ा कर गोपाल बाग तालाब नहाने गए थे छात्र

जबलपुर/- चेरीताल के गोपाल बाग के तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही छात्र तमरहाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र थे जो अपने तीन अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए तालाब पर पहुंचे थे। दरअसल आठवीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद सभी छात्रों ने  स्कूल के पास ही जमकर रंग गुलाल उड़ाया और नहाने के इरादे से पांच बच्चे गोपाल बाग के सेठ जी की तलैया पर पहुंचे थे। कपड़े जूते उतारने के बाद सभी पांचो बच्चे तालाब में नहाने पहुंचे, इसी बीच हनुमानताल निवासी वैभव कोरी और पवन कोरी गहरे पानी में डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने की पुरजोर कोशिश की और आसपास के लोगों से भी मदद की गुहार लगाई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दो बच्चे गहरे पानी में समा गए। पानी में दो स्कूली छात्रों के डूबने की खबर पाकर बड़ी तादाद में आसपास के लोग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों के द्वारा शवों की तलाश की जाती रही। रात भर सर्चिंग करने के बाद जब कोई सफलता नहीं मिल पाई तो सुबह फिर से सर्चिंग का अभियान चलाया गया जिसके बाद हनुमानताल निवासी वैभव कोरी की लाश पहले मिली और उसके बाद पवन के शव को भी सर्चिंग में लगी टीमों ने खोज निकाला।

 

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button