Madhya Pradesh

जबलपुर में हुलिया बदलकर भाग रहा था कातिल, लेकिन बच नहीं सका! बरगी थाना पुलिस ने घनश्याम केवट को दबोचा, सड़कों पर निकाला जुलूस

हुलिया बदलकर भाग रहा था कातिल, लेकिन बच नहीं सका! बरगी थाना पुलिस ने घनश्याम केवट को दबोचा, सड़कों पर निकाला जुलूस

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाड़ा में हुए चर्चित नमामि यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी घनश्याम केवट को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना हुलिया तक बदल लिया और लगातार ठिकाने बदलता रहा, लेकिन बरगी थाना पुलिस की सघन तलाश और रणनीतिक कार्रवाई के आगे उसकी सारी चालें नाकाम हो गईं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का सरेआम जुलूस निकालकर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय नमामि यादव की चौराहे पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। घटना के तुरंत बाद थाना प्रभारी निलेश दोहरे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी घनश्याम केवट अपना हुलिया बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। इसके बावजूद पुलिस ने लगातार दबिश दी और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर तिलवारा घाट के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद बरगी थाना पुलिस ने आरोपी घनश्याम केवट का सार्वजनिक जुलूस निकाला। पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपी को क्षेत्र में पैदल ले जाया गया, जिससे लोगों में यह संदेश गया कि हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस किसी भी स्तर पर सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी निलेश दोहरे की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर अश्वंत सिंह, सब इंस्पेक्टर कैलाशपुरी डेहरिया, एएसआई सोमनाथ अहिरवार, प्रधान आरक्षक उदय प्रताप, आरक्षक बिपुल सिंह, आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक राजेश कुमार, आरक्षक उमाशंकर डेहरिया, आरक्षक वीरेन्द्र धुर्वे, आरक्षक दारा सिंह और आरक्षक मिथलेश जायसवाल ने लगातार मेहनत कर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

बरगी थाना पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि जबलपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है। हुलिया बदलकर फरार होने वाला घनश्याम केवट भी कानून की गिरफ्त से नहीं बच सका। आरोपी का सरेआम निकाला गया जुलूस अपराध की राह पर चलने वालों के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है कि कानून से भागने की हर कोशिश आखिरकार नाकाम ही होती है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button