Madhya Pradesh

गैंगवार की दहशत कुख्यात गैंग में खूनी संघर्ष, दूसरे पक्ष ने भी चलाई गोलियां, काउंटर मामला दर्ज

गैंगवार की दहशत कुख्यात गैंग में खूनी संघर्ष, दूसरे पक्ष ने भी चलाई गोलियां, काउंटर मामला दर्ज

जबलपुर में घमापुर इलाके में मयूरकला मंदिर के पास बीती रात आपसी विवाद के बाद हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। इस वारदात में एक युवक के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर में 31 मार्च को हुए गोली कांड के मामले में नया मोड़ आ गया है। जहा दूसरे पक्ष ने बदला लेने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले में दोनों गेंग के बदमाशों पर काउंटर मामला दर्ज किया है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चांदमारी दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला 23 वर्षीय यश थोराट निजी काम करता है। 31 मार्च रात करीब 9:15 बजे यश अपने साथी बिन्नू उर्फ निखिल श्रीवास और चीकू उर्फ सौम्य सिंह के साथ मयूर कला मंदिर स्थित अपना स्वीट्स के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। तभी कांचघर की ओर से हरे रंग की एक्सिस स्कूटी पर सवार होकर दो युवक बाबू उर्फ कृष्णा हासवानी और निखिल उर्फ कंजा सिंधी वहां पहुंचे। स्कूटी निखिल चला रहा था और बाबू पीछे बैठा था। यश को देखते ही पुरानी रंजिश के चलते बाबू ने कमर से पिस्टल निकाली और जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
जिसके बाद यह बात सामने आई कि दूसरे पक्ष से भी फायर किया था। जांच में यह पता चला कि लकी यादव 28 वर्षीय निवासी छोटी ओमती उड़िया मोहल्ला का 31 मार्च को मयूरकला मंदिर के पास अपना स्वीट्स के पास खड़ा होकर आइसक्रीम खा रहा था। उसी दौरान उसके साथी निखिल कंजा और बाबू सिंधी वहां पहुंचे और आपस में बातचीत करने लगे तभी आरोपी यश थोराट अपनी एक्सिस गाड़ी से वहां पहुंचा और बाबू सिंधी के साथ विवाद करने लगा था।
जब बाबू सिंधी ने विरोध किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि यश थोराट ने जान से मारने की नियत से कमर में फंसी पिस्टल निकालकर फायर कर दिया था। गोली सीधे निखिल कंजा के बाएं हाथ में जा लगी थी। शिकायत पर घमापुर पुलिस ने आरोपी यश थोराट के खिलाफ भी हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button