Madhya Pradesh

जबलपुर -3 साल में ढह गया 400 करोड़ का ब्रिज, शहपुरा के पास जबलपुर-भोपाल हाईवे पर हादसा, ठेका कम्पनी पर दर्ज़ होगी एफआईआर

3 साल में ढह गया 400 करोड़ का ब्रिज, शहपुरा के पास जबलपुर-भोपाल हाईवे पर हादसा, ठेका कम्पनी पर दर्ज़ होगी एफआईआर

जबलपुर भोपाल हाईवे के शहपुरा के समीप रेलवे ओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। ब्रिज गिरने से हाईवे का यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है ब्रिज का एक हिस्सा पिछले कई महीनो पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया था और इसका मेंटेनेंस का काम चल रहा था, इसी बीच रविवार की शाम को दूसरे रूट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। यह रोड जबलपुर से भोपाल को जोड़ने वाला NH-45 कहलाता है।

 

मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की निगरानी में 4 साल पहले ही यह ब्रिज बनकर तैयार हुआ था लेकिन इतने कम समय में रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरने से इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर जाने के चलते नेशनल हाईवे 45 पर आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और भोपाल और जबलपुर की ओर जाने वाली गाड़ियों को शहपुरा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। स्थानीय लोग रेलवे ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर पहले से ही सवाल उठाते रहे हैं अब चूंकि ब्रिज का एक हिस्सा गिर जाने के बाद यह साबित हो गया है की सड़क और रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई है। करीब 400 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज और 56 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया था।

अब जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। एमपीआरडीसी के अधिकारियों के मुताबिक ठेकेदार फर्म को पहले ही ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है और गिरे हुए ब्रिज का निर्माण ठेका फर्म से ही कराया जाएगा। इस बीच सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी CRRI की टीम भी पूरे मामले की जांच करने के लिए जबलपुर पहुंच रही है। स्थानीय लोग इस हादसे के पीछे भ्रष्टाचार को बड़ी वजह मान रहे हैं, उनका कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से जमकर खिलवाड़ किया गया है जिसके चलते ही 400 करोड़ की लागत से बने ब्रिज का एक हिस्सा 3 साल में ही धराशाई हो गया।

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button