Madhya Pradesh

जबलपुर के समूह जल प्रदाय योजना में लाई जाए तेज़ी – पीएचई मंत्री श्रीमती उइके

  1. जबलपुर| लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जल निगम अंतर्गत जबलपुर समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। यह कार्य 1098.57 करोड़ की लागत से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने योजना के अंतर्गत शहपुरा विकासखंड के धरमपुरा में नर्मदा तट पर निर्माणाधीन इंटेकवेल कम पंप हाऊस एवं 95 एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र का भी निरीक्षण किया गया। मंत्री श्रीमती उइके ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में प्रगति लायें और समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। इस काम के लिये श्रमिकों की संख्या बढाने और प्रत्येक कार्य स्थिल के लिये निरीक्षण दल बनाये जाने के भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य प्रगति के लिये साप्ताहिक योजना बनायें और मार्च 2026 तक इसे पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान जल निगम के महाप्रबंधक श्री संजय वाधवा द्वारा जल निगम के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि जबलपुर समूह जल प्रदाय योजना से जबलपुर जिले के 848 गांवों में जल प्रदाय किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी शरद सिंह के अलावा भाजपा नेत्री एकता ठाकुर भी उपस्थित थीं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button