Madhya Pradesh

जबलपुर: खून और एंबुलेंस की खुली दलाली के वाद वार्ड बॉय कर रहे मरीजो का ईलाज,नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वार्ड बॉय का वीडियो हो रहा है वायरल

खून और एंबुलेंस की खुली दलाली के वाद वार्ड बॉय कर रहे मरीजो का ईलाज,नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वार्ड बॉय का वीडियो हो रहा है वायरल

संस्कारधानी जबलपुर का नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल संभाग का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, लेकिन यहां मरीजों की जिंदगी अब भगवान भरोसे चल रही है। अस्पताल में दलालों का इतना दबदबा है कि चाहे खून की दलाली हो या एंबुलेंस किराए का सौदा, सबकुछ खुलेआम हो रहा है। लाखों रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट लेने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन और निजी ठेका कंपनी UDS की लापरवाही के चलते व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

वार्ड बॉय से लेकर एंबुलेंस चालक तक दलाली और गुंडागर्दी करने में पीछे नहीं हैं। अस्पताल परिसर में मरीजों के इलाज से लेकर जांच तक हर कदम पर दलालों का बोलबाला है। गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा, खून की महंगी महंगी जांच बाहर दुकानों से करवाई जाती है। जबकि दलालों के इशारे पर सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इन सबके बीच सरकार और प्रशासन की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।

इसी बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वार्ड बॉय को वेंटिलेटर पर भर्ती मरीज को ऑक्सीजन मास्क लगाते हुए देखा जा सकता है यह काम डॉक्टर या प्रशिक्षित नर्स का होता है। एक अन्य दृश्य में परिजन खुद अपने बीमार परिजन को सक्शन पाइप लगा रहे हैं, जबकि यह कार्य मेडिकल स्टाफ को करना चाहिए। ऐसे में यह साफ हो गया है कि अस्पताल में न डॉक्टरों की निगरानी है, न किसी प्रकार की जिम्मेदारी का भाव।

इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की जान के साथ खुला खिलवाड़ हो रहा है। दलाली, लापरवाही और अव्यवस्था की वजह से मरीजों की जिंदगी खतरे में है। सवाल यह है कि आखिर कब तक यह सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल इस तरह “भगवान भरोसे” चलता रहेगा और कब प्रशासन इन दलालों व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा? फिलहाल मेडिकल प्रबंधन की ओर से इस पूरे मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है

जबलपुर से सुनील सेन की रिपोर्ट,

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button