Madhya Pradesh

जबलपुर – खाना खा रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 2 की मौत 10 से ज्यादा घायल

खाना खा रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 2 की मौत 10 से ज्यादा घायल

जबलपुर में सड़क किनारे बैठ कर खाना खा रहे हैं मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। घटना बरेला थाना इलाके के बरेला टोल नाके के पास की है, जहां नेशनल हाईवे के किनारे ग्रिल पर पुताई का काम कर रहे मजदूर दोपहर का खाना खाने के लिए सड़क किनारे बैठे हुए थे, इसी बीच सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की एक तेज रफ्तार कार उन्हें रौंदत्व हुए आगे बढ़ गई। घटना के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया। इस दर्दनाक हादसे में ग्रिल पर पुताई का काम करने वाली लच्छो बाई और चैनवती बाई नाम की महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा मजदूरों को गंभीर चोटें पहुंची हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों में आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक NHAI के द्वारा बनाई गई सड़कों के दोनों और ग्रिल लगाई गई थी और इस ग्रिल की पुताई का काम पिछले डेढ़ माह से चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी मजदूर मंडला जिले के बम्होरी और उसके आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए। आरोपी कार चालक की पतासाजी के लिए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button