Madhya Pradesh

जबलपुर में धोखाधड़ी के मामले फरार 420 का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर मनीष पटेल गिरफ्तार,

धोखाधड़ी के मामले फरार 420 का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर मनीष पटेल गिरफ्तार,

मध्य प्रदेश जबलपुर जिले के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र की धनवंतरी नगर चौकी पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो एक साल से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था मुखबिर की सूचना पर पहुंचे पुलिस आरक्षक रजनीश यादव के द्वारा आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस को मौके से फरार होना चाह रहा था लेकिन पुलिस आरक्षक ने पैसे ना लेकर उसे मौके से ही गिरफ्तार किया और थाने में लाकर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर धोखाधड़ी के कई मामले संजीवनी नगर और शहर के अन्य थानों में दर्ज

 

संजीवनीं नगर थाना क्षेत्र की धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि धोखाधडी और 420 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे धनवंतरि नगर निवासी मनीष पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष पटेल के द्वारा लोगो से कूटरचित दस्तावेजो के जरिये धोखाधड़ी किये जाने का मामला संजीवनीं नगर थाने में दर्ज हुआ था, आरोपी मनीष पटेल 420 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

जिसको लेकर संजीवनी नगर थाना और धनवंतरी नगर चौकी पुलिस लगातार दबिश दे रहे थी पुलिस आरक्षक रजनीश यादव को मुखबिर के जरिये सूचना मिली की फरार आरोपी मनीष पटेल अपने घर के पास घूम रहा है। जहां पुलिस आरक्षण ने थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी आदेश अनुसार सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से टीम गठित करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश देते हुए आरोपी मनीष पटेल को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध धोखधड़ी और धारा 420 के दर्ज हुए मामले को लेकर कार्रवाई की गई।

सुनील सेन की रिपोर्ट,

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles