Madhya Pradesh

जबलपुर: छोटे बेटे ने मांगी थी बाइक, नहीं देने पर हुआ विवाद, पिता और भाई ने की हत्या

जबलपुर: छोटे बेटे ने मांगी थी बाइक, नहीं देने पर हुआ विवाद, पिता और भाई ने की हत्या

जबलपुर में 15 अगस्त को जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा था, तब मध्यप्रदेश के जबलपुर में दो बेटे और उनका पिता मोटरसाइकिल को लेकर विवाद कर रहे थे, इस बीच हालात ऐसे बन गए कि पिता और बड़े बेटे ने मिलकर छोटे की लोहे की राॅड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता-पुत्र शहर से फरार होने की फिराक में थे, जिन्हें कि 16 अगस्त की देर रात बरगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिता-पुत्र को हत्या के मामले में रविवार को विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है सिर्फ मोटरसाइकिल ले जाने को लेकर शुरू में दो भाईयों के बीच कहासुनी हुई, जो कि हत्या तक पहुंच गई।

15 अगस्त की शाम को मृतक विशन मार्को गांव से बरगी घूमने जाने के लिए जैसे ही बाइक उठाई तो बड़े भाई अरविंद मार्को ने यह कहते हुए उसे बाइक ले जाने से मना कर दिया कि, मुझे कुछ काम से जाना है। इस पर विशन ने कहा कि मैं आधे घंटे में वापस आ जाऊंगा। इतना सुनते ही अरविंद ने बाइक चाबी अपने पास रख ली, जिसके बाद दोनों भाईयों में विवाद होने लगा। घर के अंदर बैठे पिता जगदीश मार्को लड़ाई सुन दोनों के पास पहुंचे और शांत करवाया। इस बीच गुस्से में आकर विशन ने घर में रखा एक बड़ा पत्थर उठाया और बाइक की टंकी में पटक दिया, जिससे बाइक गिर गई। यह सब देख रहे पिता जगदीश और बड़े भाई अरविंद ने घर में ही रखी लोहे की राॅड निकाली और तब तक विशन को मारा, जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई। हत्या करने के बाद दोनों रात भर बाॅडी को एक कमरे में छिपा दिया।

16 अगस्त की सुबह घर पर बिना किसी से कुछ बताए गांव को छोड़ दिया। जिस घर में घटना हुई, उसी के बगल से विशन  के चाचा राकेश मार्को भी रहते है। बरगी थाने जाकर उन्होंने पुलिस को बताया कि देर रात को जगदीश और उनके बड़े बेटे अरविंद दोनों मिलकर छोटे बेटे विशन को राॅड से मार रहे थे। आज सुबह देखा कि दोनों छिपकर कहीं जा रहे है। जानकारी के बाद बरगी थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां, शव का पंचनामा करवाने के बाद पीएम के लिए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इधर पुलिस की एक टीम हत्यारे पिता-पुत्र की तालाश में जुटी रही।

शनिवार की शाम को पुलिस को पता चला कि जगदीश मार्को और अरविंद मार्को बरबटी गांव के बस स्टैंड के पास बैठे हुए है, और वहां से जिला छोड़कर भागने की फिराक में है। टीआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए पिता-पुत्र को घटना के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से एक बाइक बैंक से किश्त में ली थी, जिसे कि विशन मांग रहा था, ना देने पर उसने बाइक तोड़ दी, जिससे कि गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता जगदीश और बड़े भाई अरविंद को धारा 103 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles