Madhya Pradesh

जबलपुर: जन्मदिन की पार्टी में पिस्टल, तलवार और फरसा लेकर टूट पड़े बदमाश, सिगरेट नहीं दी तो बदमाशों ने कई युवकों पर दौड़ा-दौड़ा कर किया हमला,

जन्मदिन की पार्टी में पिस्टल, तलवार और फरसा लेकर टूट पड़े बदमाश, सिगरेट नहीं दी तो बदमाशों ने कई युवकों पर दौड़ा-दौड़ा कर किया हमला,

जबलपुर में बरगी थाना इलाके के बरगी नगर क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी में जमकर खून खराबा हुआ। बरगी नगर में चल रहे जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जबलपुर से पहुंचे कुछ युवकों पर स्थानीय बदमाशों ने चाकू तलवार और फरसा लेकर इस कदर हमला बोला कि युवकों की जान के लाले पड़ गए। आरोप है कि भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्ष गोलू राजेंद्र पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर शहर से जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में आशुतोष नाथ, अभिलाष चौधरी, विष्णु रजक सहित अन्य युवकों को गंभीर चोटें आई है जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर लाया गया है। घायलों के मुताबिक जन्मदिन की पार्टी के दौरान कुछ युवक सड़क किनारे खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे तभी एक स्थानीय युवक ने आकर पीने के लिए सिगरेट मांगी, जब सिगरेट नहीं थी तो यही से बात बिगड़ी और कहा सुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर स्थानीय नेता गोलू राजेंद्र पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्टल, फरसा चाकू और तलवार हाथ में लेकर युवकों पर हमला बोलना शुरू कर दिया। घायलों के मुताबिक इस हमले को गोलू ने राजेंद्र पटेल अपने साथी अंकित पटेल बाबू, संगम और अन्य युवकों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। बरगी नगर की पुलिस ने पूरे मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक घायलों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है, फिलहाल किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button