Madhya Pradesh

जबलपुर: जेडीए में प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला जालसाज़ गिरफ्तार,13 लाख 54 हज़ार वापिस न करने पर हुआ मामला दर्ज 

जबलपुर: जेडीए में प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला जालसाज़ गिरफ्तार,13 लाख 54 हज़ार वापिस न करने पर हुआ मामला दर्ज 

जबलपुर विकास प्राधिकरण यानी जेडीए में ऊंची पहुंच की धौंस दिखाकर एक महिला के लाखों रुपए हड़पने वाले शातिर जालसाज़ को यादव कॉलोनी पुलिस ने दबोच लिया है। लॉर्डगंज थाना इलाके के सर्वोदय नगर क्षेत्र में रहने वाले आरोपी गुरु मूर्ति ने पुरानी चरहाई निवासी कंचन दीक्षित को जेडीए का प्लॉट कम कीमत पर दिलाने का झांसा दिया था।

 

4500 वर्ग फुट का प्लॉट 1800 से 2200 के बीच दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने कंचन से 42 लाख 54 हजार रुपये ऐंठ लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब महिला के प्लाट की रजिस्ट्री नहीं हुई तो उन्होंने आरोपी पर रुपए वापिस करने का दबाव बनाया इसके बाद जालसाज़ गुरु मूर्ति ने 29 लाख की रकम तो वापस कर दी लेकिन 13 लाख 54000 रुपए नहीं लौटाए।

 

पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में की जिसके बाद यादव कॉलोनी पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 13 लाख 54000 की रकम हड़पने के आरोपी जालसाज़ गुरु मूर्ति को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरु मूर्ति शातिर किस्म का ठग है और उसने इसके पहले भी कई लोगों के साथ इसी तरह की जालसाज़ी की है। आरोपी पूर्व में भी ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में जेल की हवा खा चुका है।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button