Madhya Pradesh

जबलपुर: नर्मदा किनारे मिली महाराष्ट्र की नाबालिग और जबलपुर के युवक की लाशें, लाल चुनरी से एक दूसरे से बंधे हुए थे दोनों शवों के हाथ

नर्मदा किनारे मिली महाराष्ट्र की नाबालिग और जबलपुर के युवक की लाशें, लाल चुनरी से एक दूसरे से बंधे हुए थे दोनों शवों के हाथ

जबलपुर- कच्ची उम्र की मोहब्बत कभी-कभी जिंदगी छीन लेती है इसकी बानगी एक बार फिर जबलपुर में देखने को मिली। जबलपुर के गोरखपुर गुरुद्वारा के पीछे रहने वाले 19 साल के युवक और महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाली एक नाबालिग की लाशें नर्मदा किनारे उतराती हुई मिली। भेड़ाघाट थाना इलाके के गोपालपुर के पास एक फार्म हाउस के पीछे नदी के किनारे पर दो लाशें मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई, युवक और नाबालिग की लाशें कुछ इस तरह से मिली कि देखने वाले भी दंग रह गए। दोनों शवों के हाथ एक दूसरे से लाल चुनरी से बंधे हुए थे इससे खुदकुशी का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतक की पहचान गोरखपुर गुरुद्वारा के पीछे रहने वाले इशांत नाम के युवक के रूप में हुई जबकि नाबालिग की उम्र 17 साल बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली नाबालिग अपने घर से बिना बताएं चली आई थी जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही उसके अपहरण की आशंका जताई थी, जिसके आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन इस बीच उसकी लाश एक युवक के साथ जबलपुर में मिली। नाबालिग और युवक के बीच क्या रिश्ता है और उनकी पहचान कैसे हुई इसके बारे में फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या जैसे बिंदुओं पर भी बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल जबलपुर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर मृतका के परिजनों तक लाश मिलने की सूचना भेज दी है।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button