Madhya Pradesh

जबलपुर: पति-पत्नी कर रहे थे गांजे की तस्करी,महिला आरोपी को भेजा गया जेल, दो तस्करों को रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

पति-पत्नी कर रहे थे गांजे की तस्करी,महिला आरोपी को भेजा गया जेल, दो तस्करों को रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

जबलपुर में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ की जा रही सख्त करवाई की कड़ी में गढ़ा पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा की टीम ने क्राइम ब्रांच की मदद से गांजे की तस्करी में शामिल पति पत्नी सहित तीन आरोपियों को दबोचा है। दरअसल मुखबिर से सूचना मिली थी की गढ़ा थाना इलाके के बड्डा दादा मैदान के पास एक महिला और दो पुरुष गांजे की बड़ी खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की घेराबंदी की।

पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में पति-पत्नी भी शामिल हैं जो लंबे समय से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के मुताबिक पकड़े गए एक आरोपी का नाम रविकांत पिता चरण सिंह जाटव है जो मूल रूप से गाडरवारा का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में हनुमान ताल क्षेत्र में निवास कर रहा है जबकि एक अन्य आरोपी का नाम सिद्धांत पिता मुकेश बर्मन है जो गोहलपुर इलाके में रहता है जबकि उसकी पत्नी वंशिका भी उसके इस गोरख धंधे में साथ दे रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आए थे और उनके ग्राहकों में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल गढ़ा पुलिस ने महिला गांजा तस्कर वंशिका बर्मन को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया जबकि रविकांत जाटव और सिद्धांत बर्मन को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय भूमिका-
आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक अरूण रघुवंशी, अशरफ अली, आरक्षक सचिन तिवारी, महिला सैनिक सुनीता सेन थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक अजीत, विनय सिंह, राजेश मातरे की सराहनीय भूमिका रही।

सुनील सेन की रिपोर्ट,

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button