Madhya Pradesh

जबलपुर पुलिस की आधी रात दबिश, वर्षों से फरार अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे

ऑपरेशन शिकंजा": जबलपुर पुलिस की आधी रात दबिश, वर्षों से फरार अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे

 

जबलपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए गए विशेष “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत पूरी रात जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त की गई। इस अभियान में पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को धर दबोचा और एक ही रात में बड़ी संख्या में वारंट तामील कर कानून से भाग रहे लोगों को न्यायालय के सामने खड़ा कर दिया।

30 मई की रात 9 बजे से 31 मई की सुबह 2 बजे तक जबलपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की दर्जनों टीमें सड़कों पर उतरीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह, एएसपी जोन-2 पल्लवी शुक्ला, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात अंजना तिवारी सहित सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों की निगरानी में यह बड़ा अभियान चलाया गया।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने विभिन्न इलाकों में दबिश देकर 105 गैर मियादी वारंट, 54 गिरफ्तारी वारंट और 32 जमानती वारंट तामील किए। कई ऐसे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े जो लंबे समय से फरार चल रहे थे और कानून की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभियान के दौरान केवल फरार आरोपियों की तलाश ही नहीं की गई, बल्कि जिले के चिन्हित गुंडे-बदमाशों की भी सघन जांच की गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुसाफिरखाना और सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित की गई। रात में घूमने वाले लोगों से पूछताछ कर उनके आने-जाने का कारण भी जाना गया।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी। लगातार ऐसे अभियान चलाकर अपराधियों की कमर तोड़ी जाएगी और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।

“अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो लोग कानून से बचने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।”

जबलपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने फरार अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस का साफ संदेश है—या तो कानून का पालन करो, या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहो।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button