Madhya Pradesh

विक्टोरिया अस्पताल से पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, हथकड़ी खुली और देखते ही देखते हो गया गायब

विक्टोरिया अस्पताल से पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, हथकड़ी खुली और देखते ही देखते हो गया गायब

जबलपुर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। शहर के विक्टोरिया अस्पताल से पुलिस कस्टडी में मौजूद एक आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन पुलिस की निगरानी के बावजूद वह मौके से भाग निकलने में सफल रहा।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी को किसी मामले में गिरफ्तार कर लार्डगंज थाना पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी। इलाज के दौरान आरोपी ने मौका देखा और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

सबसे अहम बात यह है कि पुलिस अभी तक आरोपी की पहचान और उसके खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रही है। जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी मांगे जाने पर भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर पुलिस अभिरक्षा में मौजूद आरोपी हथकड़ी खोलकर कैसे भाग गया? अस्पताल में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? ऐसे कई सवाल अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

बताया जा रहा है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

विक्टोरिया अस्पताल से आरोपी के फरार होने की इस घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपी को कब तक पकड़ पाती है और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button