Madhya Pradesh

जबलपुर पुलिस की सराहनीय पहल: एसपी सम्पत उपाध्याय की अगुवाई में बैंक सुरक्षा को मिला नया मजबूती का कवच

पुलिस की सराहनीय पहल: एसपी सम्पत उपाध्याय की अगुवाई में बैंक सुरक्षा को मिला नया मजबूती का कवच

जबलपुर में आम नागरिकों की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी और सकारात्मक पहल की है। शहर के पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की सक्रिय अगुवाई में पुलिस कंट्रोल रूम में बैंक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 100 से अधिक बैंक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इस पूरी पहल के केंद्र में एसपी सम्पत उपाध्याय की दूरदर्शी सोच और सख्त सुरक्षा दृष्टिकोण साफ नजर आया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि बैंक सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
एसपी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता, जितेन्द्र सिंह और पल्लवी शुक्ला ने बैंक सुरक्षा के लिए ठोस रणनीति तैयार की। इस दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैंकों में चैनल गेट, पैनिक अलार्म, सायरन और हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता पर जोर दिया गया, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही पुलिस और बैंक के बीच सीधा और तेज संवाद स्थापित करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया।
एसपी सम्पत उपाध्याय ने बैंक सुरक्षा गार्ड्स को भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, बैंक अधिकारियों की मांग पर शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन देकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही गई।
इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और म्यूल अकाउंट जैसे आर्थिक अपराधों पर सख्त निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की जानकारी तुरंत पुलिस और साइबर सेल को देने के निर्देश दिए गए।
इस पहल ने साफ कर दिया है कि एसपी सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में जबलपुर पुलिस न सिर्फ अपराध पर लगाम कस रही है, बल्कि शहर के लोगों के विश्वास को मजबूत करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button