Madhya Pradesh

जबलपुर में वृद्धा की हत्या,युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार,

जबलपुर में वृद्धा की हत्या,युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार,

 

जबलपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल में दो दिन पहले एक वृद्धा की हत्या की गई थी, पुलिस ने इस हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को पनागर से गिरफ्तार किया है, आरोपी का नाम प्रतीक चौधरी है जो घटना की रात चुपके से वृद्धा के कमरे में दाखिल हुआ था, इस दौरान उसने वहां सो रही वृद्धा की नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म किया और वृद्धा की हत्या कर दी, इसके बाद आरोपी युवक वृद्धा और दोनों नाबालिग किशोरियों के हाथ पैर बांधकर फरार हो गया था, घटना के बाद सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वृद्धा हीरा बाई चौधरी की लाश मिली थी, उनके हाथ पैर बंधे थे और गले में चोट के निशान थे, वहीं उनकी एक पोती ने बताया था कि रात में उसे बेहोशी छा गई थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि या तो आरोपी प्रतीक के मृतिका की पोती से प्रेम संबंध थे या फिर एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते वह उनके घर में घुसा था और बेहोशी की दवा छिड़ककर पहले तीनों को बेहोश किया और फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया इसी दौरान वृद्धा ने उसे देख लिया तो आरोपी ने उनकी हत्या कर दी और तीनों के हाथ पैर बांधकर फरार हो गया। बहरहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और पुलिस उससे पूरी वारदात की पूछताछ में जुटी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles