Madhya Pradesh

जबलपुर – मंदिर में तोड़फोड़ से बवाल, भारी पुलिस फोर्स तैनात, हिरासत में 15 से ज्यादा उपद्रवी

मंदिर में तोड़फोड़ से बवाल, भारी पुलिस फोर्स तैनात, हिरासत में 15 से ज्यादा उपद्रवी

जबलपुर के सिहोरा इलाके में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान विशेष समुदाय से जुड़े युवक ने ग्रिल तोड़कर तोड़फोड़ कर दी, विशेष समुदाय से जुड़े कई लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने मंदिर पर पथराव करना शुरू कर दिया, हालात इस कदर बिगड़े कि कुछ ही देर में दर्जनों की तादाद में उपद्रवी हाथों में लाठी डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर निकले और पत्थरबाजी शुरू कर दी। दरअसल इस पूरे विवाद के पीछे लाउडस्पीकर की तेज आवाज को वजह बताया जा रहा है, कहा जा रहा है कि मंदिर में आरती के दौरान बजाए जा रहे स्पीकर की आवाज पर विशेष समुदाय से जुड़े लोगों ने एतराज जताया जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए।

 

घटना सिहोरा के वार्ड नंबर 5 आजाद चौक की है, इस इलाके में दुर्गा मंदिर के ठीक सामने ही विशेष समुदाय का मदीना मस्जिद अहले सुन्नत के नाम से मस्जिद भी है। मंदिर और मस्जिद आमने-सामने होने के चलते यहां दोनों पक्षों में टकराव की संभावना हमेशा से ही बनी रहती है और रमजान माह के शुरू होने के साथ ही इलाके के हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भारी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। जबलपुर रेंज के आईजी, डीआईजी, जिले के कलेक्टर, एसपी के साथ साथ पुलिस और प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हालातों को काबू में किया। फिलहाल पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान कर ली है जिनमें से 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, इसके अलावा उपद्रवियों की गाड़ियों को जब्त करने के साथ ही उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles