Madhya Pradesh

जबलपुर में 24 घंटे में गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी, दोस्त ने ही दोस्त को उतारा था मौत के घाट

24 घंटे में गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी, दोस्त ने ही दोस्त को उतारा था मौत के घाट

जबलपुर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना गोरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी का है,जहाँ जलेबी खाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद में एक युवक की चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी

मामूली विवाद पर युवक की हत्या,
मृतक की पहचान 18 वर्षीय कृष्णा उईके के रूप में हुई है, जबकि आरोपी साजन झरिया उसका करीबी दोस्त बताया जा रहा है। दोनों मंगलवार को बरेला में लगे मेले में घूमने गए थे। इसी दौरान कृष्णा ने एक दुकान से जलेबी उठाकर खा ली, जिसे देखकर साजन नाराज हो गया। उसने कृष्णा को पैसे देते हुए ताना मारा कि “औकात नहीं है तो जलेबी क्यों खाते हो।” इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और बाद में दोनों अपने-अपने घर लौट गए।

फोन कर बुलाया और कर दिया हमला,
बुधवार रात कृष्णा बाइक से घर लौट रहा था, तभी आरोपी साजन ने उसे फोन कर गांव के चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचते ही दोनों में फिर विवाद हुआ और आरोपी ने चाकू निकालकर कृष्णा के सीने पर दो वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत,
घटना के बाद घायल कृष्णा को उसके दोस्तों ने मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बावजूद दोस्तों ने हार नहीं मानी और दूसरे वाहन से कृष्णा को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी दोस्त हुआ गिरफ्तार,
गोरा बाजार के थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साजन झारिया को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button