Madhya Pradesh

ठेकेदारों की छत्रछाया में फल रहा अवैध शराब कारोबार? गोहलपुर पुलिस ने 197 पाव देशी शराब के साथ दो तस्करों किया गिरफ्तार,

ठेकेदारों की छत्रछाया में फल रहा अवैध शराब कारोबार? गोहलपुर पुलिस ने 197 पाव देशी शराब के साथ दो तस्करों किया गिरफ्तार,

 

जबलपुर में अवैध शराब कारोबार एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार अवैध शराब की सप्लाई और बिक्री यह संकेत दे रही है कि कहीं न कहीं शराब माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। ताजा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद शराब ठेकेदारों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई जा रही थी और किसके इशारे पर शहर में खपाई जा रही थी।

थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डे के मुताबिक दिनांक 19 मई 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर अहमद नगर की ओर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान अहमद नगर नाले के पास घेराबंदी कर दबिश दी गई। कुछ देर बाद एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए, जिनके पास पिठ्ठू बैग और एक थैला रखा हुआ था।

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम वेदांत शुक्ला उम्र 30 वर्ष निवासी जूनियर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महाराजपुर थाना आधारताल तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जयकुमार उम्र 44 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर के पीछे सिंधी कैम्प थाना हनुमानताल बताया।

जब पुलिस ने दोनों के पास मौजूद बैग और थैले की तलाशी ली तो उसमें कुल 197 पाव देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

हालांकि इस कार्रवाई ने एक बार फिर शराब ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में लगातार अवैध शराब पकड़ी जा रही है, लेकिन इसके पीछे काम कर रहे बड़े सप्लायर और ठेकेदारों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच पा रही, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध शराब का नेटवर्क बिना संरक्षण के संभव नहीं है और छोटे तस्करों की गिरफ्तारी कर बड़े कारोबारियों को बचाया जा रहा है।

गोहलपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है, लेकिन अब जरूरत इस बात की है कि पुलिस और आबकारी विभाग उन लोगों तक भी पहुंचे जो इस पूरे अवैध नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं। तभी शहर में फैल रहे नशे के इस कारोबार पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button