Madhya Pradesh

जबलपुर: पार्सल का झांसा देकर महिला का फोन किया हैक,पैसे मांगे जाने की खबर मिलने के बाद महिला ने दर्ज कराई शिकायत,फोन हैक करने के बाद महिला के परिचितों से जालसाज़ करने लगा पैसों की डिमांड

पार्सल का झांसा देकर महिला का फोन किया हैक,पैसे मांगे जाने की खबर मिलने के बाद महिला ने दर्ज कराई शिकायत,फोन हैक करने के बाद महिला के परिचितों से जालसाज़ करने लगा पैसों की डिमांड

जबलपुर/- साइबर के जालसाज़ लोगों को ठगने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं, कुछ लोग सतर्कता से बच तो जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो इनके झांसे में आकर लाखों रुपए गवां बैठते हैं। खुद को बैंक का अधिकारी बताकर एक जालसाज़ ने पहले महिला को एक नंबर मैसेज किया और उस पर कॉल करने की बात कही। महिला ने जैसे ही नंबर डायल किया तभी उसका फोन हैक हो गया।

दरअसल खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले ठग ने गढ़ा इलाके की रहने वाली रश्मि केवट नाम की महिला को फोन किया और बताया कि उसका फ्लिपकार्ट का पार्सल डिलीवर होना है और डिलीवरी बॉय उन्हें लगातार कॉल कर रहा है लेकिन महिला फोन रिसीव नहीं कर रही है, जिसके बाद ठग ने महिला के मोबाइल नंबर पर एक नंबर मैसेज किया और उस पर कॉल करने के लिए कहा।

महिला ने जैसे ही कॉल किया तो उसका फोन हैक हो गया। फोन के हैक होते ही साइबर ठग ने महिला के परिचितों को फोन करने के अलावा उसके नंबर पर कॉल करने वालों से पैसों के डिमांड करना शुरू कर दिया। जैसे ही महिला तक इस बात की जानकारी पहुंची तो महिला ने गढ़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

गढ़ा थाने के आरक्षक शैलेंद्र पाटकर ने महिला की शिकायत सुनी और पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि जालसाज़ों ने महिला के मोबाइल नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग का कोड भेजा हुआ था जिस पर कॉल करते ही महिला का फोन हैक हो गया। साइबर मामलों के जानकार शैलेंद्र पाटकर ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला के मोबाइल में एक्टिवेट हुए कॉल फॉरवर्डिंग के ऑप्शन को निष्क्रिय करते हुए उन्हें राहत पहुंचा दी।

अब पीड़ित महिला लोगों से यही अपील कर रही है कि अनजान नंबरों पर आने वाले इस तरह के फोन कॉल्स का कोई जवाब न दें और न ही किसी प्रकार के लिंक को ओपन करें।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles