Madhya Pradesh

जबलपुर शहर के दो थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की वारदात,शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चली चाकू,

शहर के दो थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की वारदात,शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चली चाकू,

प्रदेश के जबलपुर जिले में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू बाजी की घटना सामने आई है जहां अज्ञात बदमाशों में शहर के दो थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की वारदात को अंजाम दिया है घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है,
थाना संजीवनीनगर में सोहनलाल साहनी उम्र 46 वर्ष निवासी वन विभाग आफिस के पास संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुरंदी में गोली बिस्कुट की होलसेल की दुकान चलाता है रात में दुकान बंद करके अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 वाई 8754 से अपने घर आ रहा था लाल मैदान मारूती मार्बल घर के सामने रोड़ पर पहॅुचा तभी एक मोटर सायकल मे तीन व्यक्ति आये जो मुंह पर सफेद गमछा जैसा कपड़ा बंाधे हुये थे, उसे रोककर पूछने लगे कि कहां जा रहे हो उसने कहा कि घर जा रहा हूॅ, तो तीनों लड़के उससे शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगे, रूपये देने से मना किया तो मोटर सायकल में पीछे बैठे व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर उसके दाहिने पैर में चोट पहॅुचा दी तथा मोटर साकलल मोड़कर भाग गये। तीनों लड़कों की उम्र लगभग 20-25 वर्ष होगी चलाने वाला पीली टीशर्ट, नीला जींस, तथा बीच वाला डार्क रंग की टीशर्ट, लाईट ब्लू जींस एवं पीछे बैठने वाला डार्क  रंग की शर्ट एवं डार्क  रंग  का पेंट पहने था वह मोटर सायकल का नम्बर नहीं देख पाया। रिपोर्ट पर धारा रिपोर्ट पर धारा 119(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना गोहलपुर में घायल को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल में लाये जाने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को वहजुल कमर उम्र 50 वर्ष निवासी मिलौनीगंज मछली मार्केट के पास गोहलपुर ने बताया कि अपनी दुकान बंद कर अपनी ओला गाड़ी से घर जा रहा था जैसे ही मल्टी गेट के पहले पहॅुचा तभी पीछे से टू व्हीलर गाड़ी में 2 लड़के आकर उसका रास्ता रोक कर अवैध रूप से पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो दोनों उसके साथ गाली गलौज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर मोटर सायकल में पीछे बैठे लड़के ने चाकू से हमलाकर जांघ तथा हाथ में चोट पहुॅचा दी उसका भाई वसीम और मोह. अयूब बचाने दौड़े तो दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुये भागते हुये बोले कि तुम आकिब भाईजान की जमीन छोड़ दो नहीं तो ठीक नहीं होगा, कुछ दिन पूर्व उसने अमखेरा में एक जमीन बैंक से फायनेंस कराकर क्रय की थी जिसका विवाद आकिब भाईजान से चल रहा है उसे पूर्ण शंका है कि उसके साथ चाकू बाजी की घटना में आकिब भाईजान का हाथ है। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 126(2), 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles