Madhya Pradesh

जबलपुर में गैंग के गुर्गों ने चलाई गोली, गोलियों की आवाज से गूंज उठा इलाका, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

गैंग के गुर्गों ने चलाई गोली, गोलियों की आवाज से गूंज उठा इलाका, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के चुंगी चौकी-कांचघर चौक के बीच जिले का कुख्यात बदमाश छोटू चौबे गैंग के गुर्गों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि घायल को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को यश थोराट उम्र 23 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास चांदमारी घमापुर ने बताया कि वह प्राईवेट काम करता है रात 9 बजे अपने साथी बिन्नू उर्फ निखिल श्रीवास, चीकू उर्फ सौम्य सिंह के साथ मयूर कला मंदिर अपना स्वीट्स के पास खड़े होकर बात कर रहे थे तभी बाबू उर्फ कृष्णा हासवानी सिंधी एवं निखिल उर्फ कंजा सिंधी हरे रंग की एक्सिस में कांचघर तरफ से चैरसिया पान वाले की दुकान के पास से उसके पास आये गाड़ी निखिल उर्फ कंजा चला रहा था बाबू उर्फ कृष्णा सिंधी पीछे बैठा था आते ही पुरानी रंजिश पर से बाबू उर्फ कृष्णा सिंधी ने पिस्टल निकालकर उसके जान से मारने की नियत से उस पर पिस्टल से फायर कर दिया जो उसके दाहिने पैर की जंाघ में पीछे तरफ लगा वह जान बचाकर भागा तो दूसरा फायर किया जो उसके दाहिने पैर की जांघ में पीछे तरफ लगा फायर कर दोनों एक्सिस से भाग गये। बाबू सिंधी एवं निखिल उर्फ कंजा ने पुराने विवाद को लेकर जान से मारने की नियत से पिस्टल से उस पर फायर कर गोली चलाई है।
घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां गयाल युवा कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 61(2), 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है  पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles