Madhya Pradesh

जबलपुर में बेखौफ हुए बदमाश, चाकू से हमला कर 24 वर्षीय युवक की हत्या, शहर में हो रही हत्याओं से  संस्कारधानी में दहशत

बेखौफ हुए बदमाश, चाकू से हमला कर 24 वर्षीय युवक की हत्या, शहर में हो रही हत्याओं से  संस्कारधानी में दहशत

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है जहां बेखौफ बदमाश खुलेआम किसी न किसी बात पर चाकू से हमला कर हत्या करने की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं जहां एक 24 वर्षीय युवक की चाकुओं हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई शहर में लगातार हो रही चाकू बाजी की घटनाओं से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है
हनुमानताल थाना अंतर्गत शादी में घोड़ी किराए से चलाने वाले युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना स्लॉटर हाउस के सामने रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने 24 साल के मोहम्मद सादिल उर्फ मोनू पर धारदार चाकूओ से हमला करमौत के घाट उतार दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मोनू को परिजन तत्काल विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है
मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में पूरी जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक बारातों में घोड़ी उपलब्ध कराने का काम करता था। इसी दौरान घोड़ी हटाने को लेकर उसका जीशान नामक युवक से विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते जीशान ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोनू पर चाकुओं से हमला किया। परिजनों ने बताया कि मोनू बारात से लौटने के बाद घोड़ी बांधकर घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में पांच से छह लोगों ने उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।
आरोपियों ने उस पर कई वार किए और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button