Madhya Pradesh

जबलपुर में चाकूबाजी का आरोपी एनएसए में गिरफ्तार, रांझी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों वाला बदमाश सलाखों के पीछे

चाकूबाजी का आरोपी एनएसए में गिरफ्तार, रांझी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों वाला बदमाश सलाखों के पीछे

जबलपुर में रांझी थाना क्षेत्र में लगातार दहशत फैलाने वाले कुख्यात बदमाश आकाश उर्फ बग्गा को पुलिस ने एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलहनी ने बताया कि आरोपी थाने का रजिस्टर्ड गुंडा-बदमाश है और इस वर्ष 8 जनवरी को शांति नगर में उसने लगातार तीन चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें एक व्यक्ति नागेंद्र सिंह पर पेट में चाकू मारकर हत्या का प्रयास किया गया, वहीं अन्य घटनाओं में चाकूबाजी और हफ्ता वसूली की कोशिश शामिल है। इन मामलों में तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार आकाश उर्फ बग्गा के खिलाफ कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चार हत्या के प्रयास के हैं। फरारी के दौरान भी वह लोगों को धमकाता रहा, जिससे क्षेत्र में उसका आतंक बढ़ता गया। हालात को देखते हुए पुलिस ने एसपी के माध्यम से कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजकर एनएसए का वारंट प्राप्त किया। थाना प्रभारी उमेश गोलहनी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे उन स्थानों पर ले जाया गया, जहां उसने वारदातें की थीं, ताकि अपराधों का चिन्हांकन किया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उसके साथ किसी भी तरह की रियायत का सवाल ही नहीं उठता।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button