Madhya Pradesh

महिला को सड़क पर पटक कर आधा दर्जन पड़ोसियों ने बरसाए लात घूंसे,पड़ोसियों के आपसी विवाद पर महिला की बेरहमी से पिटाई

महिला को सड़क पर पटक कर आधा दर्जन पड़ोसियों ने बरसाए लात घूंसे,पड़ोसियों के आपसी विवाद पर महिला की बेरहमी से पिटाई

जबलपुर में एक महिला के साथ मारपीट और हमले की सनसनीखेज वारदात हुई है। शहर के अधारताल इलाके में रहने वाली एक महिला को पड़ोसियों ने सड़क पर पटक पटक कर मारा और जमकर लात घूंसे बरसाए। पड़ोसियों से महिला का आपसी विवाद चल रहा था। लाठी डंडों से लैस होकर आधा दर्जन लोगों ने महिला को सड़क पर घसीट घसीट कर पीटा।

यह घटना अधारताल थाना इलाके के सिंह ड्राइविंग स्कूल के पीछे की है। महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा महिला पुरुष अंजू पांडे नाम की महिला पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं। पीड़िता अंजू पांडे ने पड़ोस में रहने वालों पर हमले का आरोप लगाया है। मारपीट की शिकार अंजू पांडे ने अधारताल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

एफआईआर के मुताबिक अवैध वसूली और इलाके में मकान लेने से आरोपियों द्वारा परेशान किए जाने की बात कही गई है। महिला ने अपने पड़ोसी राहुल यादव, सुनीता यादव, बबीता यादव, मंदाकिनी यादव, बीसू बंगाली, सरस्वती बंगाली सहित अन्य लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला अंजू पांडे चार पहिया गाड़ियों को किराए पर चलाने का काम किया करती है। मारपीट की शिकार महिला ने उसकी मासूम बेटी के साथ भी बेरहमी से हमला बोलने आरोप लगाया है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button