Madhya Pradesh

जबलपुर में चाकू बाजी का कहर, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर किया घाण घातक हमला, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

चाकू बाजी का कहर, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर किया घाण घातक हमला, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र अंतर्गत शराब के लिए पैसे नहीं देने पर 4 से 5 बदमाशों ने घर के बाहर टहल रहे दो लोगों पर चाकू और डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना को अंजाम देने वाली आरोपी मौके से फरार हो गए यह घायल हुए लोगों को इलाज के लिए परिजनों के द्वारा जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है
गढ़ा थाना क्षेत्र के रहने बाले अभिनव काव उम्र 33 वर्ष निवासी एकता विहार रतननगर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह इंजीनियरिंग का काम करता है शाम लगभग 7-30 बजे अपने साथी ज्ञानेन्द्र तिवारी के साथ बंशल जी के  घर के पास खड़े होकर वार्तालाप कर रहा था लगभग 50 मीटर की दूर बिजली खम्बे के नीचे इंद्रा बस्ती निवासी कार्तिक सेन अपने साथी सौरभ समन, चीकू पटेल, साहिल के साथ झुण्ड बनाकर खडा था सुप्तेश्वर मंदिर की तरफ से उसके बड़े भाई अभिजीत काव और उनके मित्र सलभ शुक्ला टहलते हुये आ रहे थे अचानक वो कार्तिक सेन एवं कार्तिक सेन के दोस्तों के पास पहुॅचे, कार्तिक सेन बिना कारण के सलभ शुक्ला केा चांटा मार दिया और कार्तिक सेन तथा कार्तिक के साथ खड़े सौरभ समन, साहिल, चीकू पटेल, गाली गलौज करते हुये शराब  पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसके भाई अभिजीत काव और सलभ शुक्ला ने पैसे देने से मना किया तभी कार्तिक सेन ने चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से हमलाकर सलभ शुक्ला को 3-4 बार मारकर कमर के नीचे चोट पहॅुचा दी उसके बड़े भाई अभिजीत काव बीच बचाव करने लगे तो सौरभ समन ने किसी ठोस बस्तु से हमलाकर उसके भाई अभिजीत काव को सिर में चोट पहुॅचा दी साहिल और चीकू पटेल भी हाथ मुक्कों से मारपीट किये तथा चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
सलभ शुक्ला ने उसेे बताया कि टीशर्ट की जेब मेें लगभग 1  हजार रूपये रखे थे जो चारों छीनकर ले गये। उसने दोनों घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज छोड़ दिया था। रिपोर्ट पर धारा 296(बी) 311, 109(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button