Madhya Pradesh

जबलपुर में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान,थाना प्रभारी दी 300 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और साइबर अपराध की जानकारी

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान,थाना प्रभारी दी 300 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और साइबर अपराध की जानकारी

जबलपुर की गढ़ा यातायात पुलिस ने कप्तान संम्पत उपाध्याय के द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत महर्षि विद्यालय शास्त्री नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी देना था।

यातायात नियमों की दी जानकारी,
कार्यक्रम में गढ़ा यातायात थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने 300 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, तेज गति से वाहन न चलाना और नियमों का पालन करना दुर्घटनाओं को कम कर सकता है।

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें,
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और नजदीकी थाने में जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह रहे उपस्थित,
कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात गढ़ा पूर्वा चौरसिया, सूबेदार वीरेंद्र आरख, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण दुबे ओर विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles