Madhya Pradesh

जबलपुर में जमीनी विवाद पर हत्या, आरोपी चंद घंटो में गिरफ्तार, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

जमीनी विवाद पर हत्या, आरोपी चंद घंटो में गिरफ्तार, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले में एक बार फिर जमीनी विवाद की चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है जहां लाठी डंडों से पीट कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल से  मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया था जहां उसकी इलाज की दौरान मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हत्या करने वाली फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
पनागर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक  श्याम सिंह गौंड़ उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम टिकरी ने सूचना दी कि भतीजी बहू ज्योति ने बतायी कि कल रात में भनेज सुनील सिंह गौड और भतीजे दिलीप सिंह गौड का जमीनी विवाद को लेकर झगडा हुआ था, दिलीप ने लाठी से सुनील के साथ मारपीट की और लाठी डंडे से हमला कर सुनील को घायल को घायल कर दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया सुनील को घायल अवस्था में अपने घर मे पडा हुआ था सुनील के घर पहुंचा तो देखा कि सुनील बिस्तर पर लेटा था सुनील बताया कि दिलीप ने मुझे लाठी डंडे से मारा है जिससे दोनेां पैर पीठ में चोट है दोनों पैरों की पिंडली के पास से खून निकल रहा है, उसने सुनील को पानी पिलाया सुनील की हालत ठीक नहीं लगी तो उसने गांव के कोटवार प्रमोद दाहिया के पास जाकर एम्बुलेंस से सुनील को एम्बुलेंस से इलाज के लिए पनागर अस्पताल ले कर गये जहाॅ प्रारम्भिक उपचार बाद घायल सुनील को मेडिकल कालेज रिफर कर दिया,
मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते मे सुनील सिंह उर्फ लल्लू गौंड़ उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सांईपुरा थाना तेंदुखेड़ा जिला दमोह वर्तमान पता ग्राम टिकरी पनागर की मौत हो गयी है। उसके भनेज सुनील की मृत्यु दिलीप सिंह द्वारा मारपीट करने से आयी चोटों के कारण हुई है। रिपोर्ट पर दिलीप सिंह के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में  टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी दिलीप सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम टिकरी पनागर को गिरफ्तार किया गया है आरोपी के पास से पुलिस ने लाठी दंडी जब्त करने की कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles