Madhya Pradesh

जबलपुर में बमबाजी का तांडव: दिनदहाड़े धमाके, माढ़ोताल में अपराधियों का खुला आतंक, बेखौफ बदमाश, बेअसर पुलिस: बमबाजी के बाद भी आरोपी फरार

बमबाजी का तांडव: दिनदहाड़े धमाके, माढ़ोताल में अपराधियों का खुला आतंक, बेखौफ बदमाश, बेअसर पुलिस: बमबाजी के बाद भी आरोपी फरार

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करमेता बस्ती में दिनदहाड़े 8 से 10 बदमाशों ने सुमित चौबे के घर पर बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी।

घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह बदमाश बेखौफ होकर बमबाजी कर रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और अब तक पुलिस की पकड़ से दूर बताए जा रहे हैं।

मामले में क्षेत्र के शातिर बदमाश सौरभ यादव का नाम सामने आ रहा है, जिस पर एक लाख रुपये की अवैध वसूली मांगने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है, लेकिन थाना पुलिस की लापरवाही के कारण उस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर माढ़ोताल थाना पुलिस कब जागेगी? दिनदहाड़े बमबाजी जैसी बड़ी घटना के बाद भी आरोपी फरार हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि या तो पुलिस की कार्रवाई कमजोर है या फिर अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है।

घटना के बाद से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग पुलिस की निष्क्रियता से नाराज हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल, माढ़ोताल थाना पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है और क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button