जबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, हिट एंड रन का मामला, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर्मी और 14 वर्षीय मासूम सहित 6 घायल
जबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, हिट एंड रन का मामला, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर्मी और 14 वर्षीय मासूम सहित 6 घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार एमजी हेक्टर कार का कोहराम देखने को मिला जहां देर रात शराब के नशे में कार चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक कार तेज रफ्तार से चलते हुए पुलिसकर्मी सहित 6 लोगों को घायल कर दिया इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसमें से कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है इस घटना में एक 14 साल का मासूम बच्चा जो नगरात चौक के गुब्बारे बेच रहा था वह भी घायल हुआ है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल और पुलिस स्टाफ ने कार चालक अनुराग सोनी को हिरासत में ले लिया है और कार को जप्त करने की कार्यवाही की गई है
मौके पर मौजूद मोहम्मद सफीक एडवोकेट और उनके साथी एडवोकेट रेनॉल्ट ने बताया है कि भंवर ताल गार्डन की तरफ से एक तेज रफ्तार कर ने नागराज चौक इनकम टैक्स के पास 14 वर्षीय मासूम सहित 4 लोगों को बेरहमी से रोद दिया इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है 2 कार और लगभग 4 से 5 टू व्हीलर को भी जबरदस्त टक्कर मारी जिसमें मौके पर चिक बुखार मच गई घायलों को इलाज के लिए भिजवाया गया है जहां पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था
सिलेंडर वाहन और खड़ी गाड़ियों के उड़े परखच्चे,
पागल हाथी की तरह दौड़ रही इस कार क्षेत्र में मुन्ना पान के पास भारी तब ने एक गैस सिलेंडर लदे वाहन को जोरदार टक्कर रास्ते में खड़ी 3 कारों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार 3 से 4 मोटरसाइकिलों को रौंद डाला।
यह खौफनाक सफर तब थमा जब कार मिंट पार्क की दीवार से जा टकर। टक्कर इतनी भीषण थी कि का का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
हादसे में साहिल नामक युवक, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आदित्य और 14 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार की रफ्तार साफ देखी जा सकती है।
टीआई बोले-फुटेज खंगाल रहे,
सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त एमजी कार को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया- शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला सामने आया है। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कार चालक अनुराग सोनी भी घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



