Madhya Pradesh

जबलपुर में अत्याचार के मामलों में दोषियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही

अत्याचार के मामलों में दोषियों के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही

जबलपुर में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सर्तकता एवं मॉनिटरिंग समिति की आज कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के व्यक्तियों पर अत्याचार के मामलों में संवेदनशीलता बरतने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्यवाही कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य सी के दुबे, समिति के अशासकीय सदस्य जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता दाहिया एवं सुश्री एकता ठाकुर, पार्षद श्री विवेकराम सोनकर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक एवं जिला लोक अभियोजन अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्‍टर श्री सिंह ने बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के व्यक्तियों पर अत्याचार के दर्ज प्रकरणों में पीड़ित पक्ष को राहत राशि के वितरण में गति लाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने पीड़ितों को राहत राशि के वितरण में आने वाली कठिनाइयों पर भी विस्तार से चर्चा की तथा उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।

बैठक में अत्याचार के प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में अजाक थाने से सूची प्राप्त कर संबंधित एसडीएम के माध्यम से पीड़ित व्यक्तियों के जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाने के निर्देश भी दिये गये।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles