Madhya Pradesh

जबलपुर में पहली बारिश में बड़ा हादसा! उफनते कटाव नाले में समाई बोलेरो, जबलपुर के कारोबारी की दर्दनाक मौत

पहली बारिश में बड़ा हादसा! उफनते कटाव नाले में समाई बोलेरो, जबलपुर के कारोबारी की दर्दनाक मौत

 

जबलपुर। मानसून की पहली तेज बारिश ने ही जिले में बड़ा हादसा करा दिया। बेलखेड़ा से बरमान मार्ग पर स्थित कटाव नाला उफान पर था, लेकिन इसी दौरान एक बोलेरो वाहन तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वाहन पानी में बहने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बोलेरो में कुल छह लोग सवार थे। तेज बहाव के बीच संदीप बंजारा, चंदन लोधी, बबलू आदिवासी, बद्दू और मयंक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन सदर निवासी 45 वर्षीय रवि पिल्ले पानी के तेज बहाव में बह गए। काफी तलाश के बाद उनका शव बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बेलखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो वाहन को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहली ही बारिश में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर उफनते नदी-नालों को पार करने के खतरे को उजागर कर दिया है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बारिश के दौरान तेज बहाव वाले नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं, क्योंकि एक छोटी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button