Madhya Pradesh

जबलपुर – घातक हथियारों से लैस हमलावरों ने बदमाश को उतारा मौत के घाट

जबलपुर - घातक हथियारों से लैस हमलावरों ने बदमाश को उतारा मौत के घाट

जबलपुर – दो पक्षों में चली आ रही पुरानी रंजिश ने शुक्रवार की रात हिंसक रूप ले लिया और इलाके के कुख्यात बदमाश रूपेंद्र साहू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात खमरिया थाना इलाके के रिठौरी ग्राम में हुई है। बताया जा रहा है कि पनागर थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में रहने वाला रूपेंद्र साहू अपनी कार से रिठौरी से होते हुए जा रहा था इसी बीच आधा दर्जन बदमाशों ने बीच सड़क पर गाड़ी रोकी और उस पर दनादन फायरिंग करने के साथ ही तलवार से हमला कर दिया, इस हमले में रूपेंद्र साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक रूपेंद्र साहू के परिजनों के मुताबिक इस हत्याकांड को देवा रजक, संदीप रजक और उसके पिता ने लक्ष्मण बंजारा, अजय बंजारा, गोपाल बंजारा और एक युवक की मदद से अंजाम दिया है।

हाथों में पिस्तौल और तलवार लेकर सभी आरोपी रूपेंद्र साहू पर टूट पड़े जिससे उसे बचने का भी मौका नहीं मिला। इस हमले में हमलावर पक्ष के एक युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं, ऐसा माना जा रहा है कि दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमला किया गया जिसमें रूपेंद्र साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे पक्ष के एक युवक को गंभीर चोटें आने पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेजेस अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

 

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी और इसी ने बीती रात खूनी रूप ले लिया। हत्याकांड की इस वारदात के बाद रिठौरी और आसपास के इलाकों में सनसनी मची हुई है। खमरिया थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों के बयानों के आधार पर हत्याकांड को अंजाम देने वालों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button