Madhya Pradesh

जबलपुर में पुरानी रंजिश, पिता पुत्र पर घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, चार खंभा इलाके में हुई वारदात,

पुरानी रंजिश, पिता पुत्र पर घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, चार खंभा इलाके में हुई वारदात,

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते पिता पुत्र पर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला करने का मामला सामने आया है जहां इस घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दि है,

जबलपुर के हनुमान ताल थाना क्षेत्र में देर रात कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर पिता पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया,मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शमशेर खान अपने घर पर अपने बच्चों के साथ बैठे थे तभी क्षेत्र में रहने वाले अल्फ़ाज़, असलम, शहजाद और अन्य लोग लाठी डंडे एवं धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस गए और उन पर हमला कर दिया, हमले में पिता पुत्र घायल हो गए, जिसके बाद पीड़ित पक्ष तत्काल पुलिस थाने पहुंचा जहां हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

सुबह घायल पिता पुत्र का विक्टोरिया अस्पताल में मुलाहजा एवं इलाज करवाया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके और शहजाद के परिवार के बीच कई महीनो से विवाद चल रहा है। इसी संबंध में उन्होंने पहले शहजाद और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, इसी रंजिश के चलते शहजाद और उसके परिवार के सदस्यों ने उन पर हमला किया है बहरहाल पुलिस ने इस वारदात में प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button