जबलपुर में पुलिसकर्मी का गैर महिला से इश्क बना विवाद की वजह! पुलिस जवान संग महिला को देख भड़के पति और साला,
पुलिसकर्मी का गैर महिला से इश्क बना विवाद की वजह! पुलिस जवान संग महिला को देख भड़के पति और साला,

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिविक सेंटर में उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई जब दो युवक एक पुलिस कर्मी को रोककर उसके साथ मारपीट करने लगे, खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठा हुआ था और दोनों युवक उसकी कॉलर पकड़कर गाली गलौच करते हुए थप्पड़ बरसा रहे थे,
इसके बाद वहां मौजूद ओजोन ने बीच बचाव करते हुए तीनों को पुलिस थाने भेजा। जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मी का नाम रंजीत कौरव है जो जिला कोर्ट में पदस्थ है, उसके साथ में काम करने वाली एक महिला के साथ वह बाजार गया था जहां महिला के पति और भाई ने उन्हें साथ में देख लिया, इसके बाद मामला पति, पत्नी और वो की कहानी में बदल गया,
जिसके बाद दोनों युवकों ने उनका पीछा किया और उन्हें सिविक सेंटर में रोक लिया महिला को रंजीत के साथ में देखते ही दोनों साले बहनोई ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क हो रही पुलिस कर्मी के साथ मारपीट को देख मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ लग गई और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी जहां घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और सभी को थाने ले आए
इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह उनका पारिवारिक मामला है इसलिए दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं, उनके बयान दर्ज होने के बाद ही इस विवाद को लेकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



