Madhya Pradesh

जबलपुर- सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस,शादी से किया इंकार तो जेब से पेंचकस निकालकर आरोपी ने गले में किए कई वार

सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस,शादी से किया इंकार तो जेब से पेंचकस निकालकर आरोपी ने गले में किए कई वार

जबलपुर में एक तरफा प्यार में एक सिरफिरे ने पेंचकस निकाल कर कॉलेज छात्रा के गले में इतने वार किये कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबलपुर के रांझी इलाके में रहने वाली 19 साल की छात्रा का इलाके का रहने वाला बदमाश मनीष उर्फ मोनू कोल पिछले लंबे समय से पीछा कर रहा था। शनिवार की शाम को मनीष ने छात्रा का रास्ता रोका और उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा।

छात्रा ने जब इनकार किया तो उसने अपनी जेब से पेंचकस निकाल कर छात्रा के गले में एक के बाद एक कई वार करना शुरू कर दिया। पेंचकस के वार से छात्रा के गले और गर्दन में गंभीर चोटे आई हैं, जिसे इलाज के लिए पहले रांझी के सिविल अस्पताल ले जाया गया उसके बाद हालत ज्यादा खराब होने की स्थिति में उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि इलाके का बदमाश मनीष उर्फ मोनू कोल छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहा था और आए दिन उसका पीछा किया करता था।

मौका पाकर शनिवार को उसने छात्रा का रास्ता रोका और उस पर पेंचकस से कई वार किये, जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी, छात्रा को वही लहू लुहान हालत में छोड़कर भाग निकला, बाद में जबलपुर के रांझी थाना पुलिस ने आरोपी मनीष उर्फ मोनू कोल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हथकड़ियां में जकडकर उसका जुलूस भी निकाला, पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के पहले छात्रा से कई बार छेड़छाड़ की और उसे पर शादी के लिए दबाव बनाने के साथ ही शादी न करने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

 

 

 

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button