Madhya Pradesh

जबलपुर में बेखौफ कुख्यात बदमाशों ने चलाई गोली, हवाई फायरिंग से फैली क्षेत्र में दहशत, बढ़ते अपराधों में लगाम

बेखौफ कुख्यात बदमाशों ने चलाई गोली, हवाई फायरिंग से फैली क्षेत्र में दहशत, बढ़ते अपराधों में लगाम

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के मदन महल थाना क्षेत्र में कुख्यात बदमाशों का हवाई फायर करने का मामला सामने आया है जहां हवाई फायरिंग से पूरे क्षेत्र में सनसनी चल गई बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब उन्हें मदन महल थाना पुलिस का कोई भी ख़ौफ नहीं है क्षेत्र में हो रहे अपराध को लेकर थाना पुलिस और थाना प्रभारी की लगाम अपराधियों के लिए बे लगाम हो गई है जहां खुलेआम बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं
थाना मदनमहल में सचिन सैनी उम्र 30 वर्ष निवासी रानीपुर माली मोहल्ला मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रापर्टी क्रय विक्रय का काम करता है जब अपने साथी लकी मिश्रा, संतू पटैल, पियूष सोनी, आकाश उर्फ छुट्टू, गणेश यादव और राजेन्द्र पटेल उर्फ बंटी के साथ अपने चाचा दीपचंद सोनी के निर्माणाधीन मकान में पार्टी कर रहा था उसी समय नयन डेहरिया, हर्ष यादव, श्रीकांत राय सभी मकान में घुस आये और उससे पार्टी करने के लिये 2 हजार रूपये की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो सभी गाली गलोज करने लगे तभी हर्ष यादव द्वारा मकान के अंदर ही पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर दिया उसका दुर्गेश पंडा से प्रापर्टी का विवाद चल रहा है दुर्गेश पंडा सभी केा साथ लेकर विवाद करने उसके चाचा के मकान में आया था और घटना करने के बाद सभी बोले कि रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देगें।
वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ  धारा 329(4) 296(ए), 119(1), 125 351(2), 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दि है वहीं थाना पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद और पैसे मांगने की बात को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार बताए जा रहे हैं

Related Articles

Back to top button