Madhya Pradesh

जबलपुर में ब्रांड की आड़ में नकली कारोबार! कोतवाली पुलिस ने 592 नकली पूमा चप्पलें कीं जब्त, दो थोक व्यापारी गिरफ्तार

ब्रांड की आड़ में नकली कारोबार! कोतवाली पुलिस ने 592 नकली पूमा चप्पलें कीं जब्त, दो थोक व्यापारी गिरफ्तार

जबलपुर। जबलपुर पुलिस ने नकली ब्रांडेड फुटवियर के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूमा कंपनी के नाम पर नकली स्लाइडर्स (चप्पल) बेचने वाले दो थोक कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 1 लाख 77 हजार 600 रुपये कीमत की 592 जोड़ी नकली स्लाइडर्स जब्त की हैं।

नई दिल्ली स्थित एल्यूडिकेशन एडवोकेट एंड सॉलिसिटर्स लॉ फर्म के जांच अधिकारी मयंक शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को शिकायत दी गई थी कि कोतवाली क्षेत्र की कुछ फुटवियर दुकानों पर पूमा कंपनी के नाम और ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर नकली स्लाइडर्स बेची जा रही हैं, जिससे कंपनी की साख को नुकसान पहुंच रहा है और ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो रही है।

शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।

तुलाराम चौक स्थित मैडम फुटवेयर पर दबिश के दौरान दुकान संचालक पंकज खत्री (33 वर्ष) के कब्जे से 284 जोड़ी नकली पूमा स्लाइडर्स बरामद की गईं। इसके बाद जामा मस्जिद के पीछे अंधेरदेव स्थित आर.के. फुटवेयर पर छापेमारी में दुकान संचालक आवेद अली (50 वर्ष) के कब्जे से 308 जोड़ी नकली स्लाइडर्स जब्त की गईं।

दोनों दुकानों से कुल 592 जोड़ी नकली स्लाइडर्स, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 77 हजार 600 रुपये है, जब्त करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51 एवं 63 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि नकली ब्रांडेड उत्पादों के कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button