Madhya Pradesh

जुए पर अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार की टीम ने 8 जुआरियों को रंगे हाथ दबोचा

जुए पर अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार की टीम ने 8 जुआरियों को रंगे हाथ दबोचा

जबलपुर। शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जबलपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कंचनपुर स्थित मैदा मिल के पास संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से 11 हजार 380 रुपये नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिलेभर में संगठित जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।

थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कंचनपुर मैदा मिल के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और मौके पर दबिश देकर सभी जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप जैन, अभय सोनी, राहुल ताम्रकार, आलोक सोनी, अतुल सोनी, रवि जैन, बाबर उर्फ जहीरूद्दीन खान तथा शैलेन्द्र अग्रवाल शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं जुए के फड़ से कुल 11 हजार 380 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस सफल कार्रवाई में वरिष्ठ आरक्षक शशि प्रकाश, आरक्षक सुरजीत जाट एवं आरक्षक दुर्गेश दुबे की विशेष और सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

जबलपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (M.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button