Madhya Pradesh

जबलपुर में लाठी डंडों से हमला कर 60 बर्षीय बुजुर्ग की हत्या, मर्ग जांच पर हत्या का खुलासा, अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज

जबलपुर में लाठी डंडों से हमला कर 60 बर्षीय बुजुर्ग की हत्या, मर्ग जांच पर हत्या का खुलासा, अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज

जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों के द्वारा 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर देने का मामला सामने आया है जहां अज्ञात आरोपियों के द्वारा लाठी डंडों से हमला कर बुजुर्ग की हत्या की गई, मार्ग जांच में पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है,
पुलिस से मिली मामले में जानकारी
पनागर थाना पुलिस ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि  दिनंाक 3-3-26 को ककरहाई रपटा तालाब के पास ग्राम पड़री में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस को भूरी कोल उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर ने बताया कि उसके पिता हल्लू कोल, रामनाथ केवट, रघुवीर केवट एवं स्वराज केवट के यहां खेत ताकने के लिये लगभग 2 वर्ष से ककरहाई रपटा तालाब के पास बनी रघुवीर की टपरिया में रहते थे, लगभग 15 दिन पहले पिता हल्लू कोल उसके पास आये थे, दिनांक 3-3-26 की सुबह लगभग 8 बजे गांव के अज्जू यादव ने फोन कर बताया कि हल्लू कोल ककरहाई रपटा के पास मृत अवस्था में पड़ा है उसके पिता की मृत्यु पत्थर से सिर टकराने से आई चोटों से हुयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दौरान मर्ग जांच मृतक हल्लू कोल की बेटी भूरी बाई कोल, दामाद दस्सी कोल, भतीजे बिनोद कोल, संजय कोल एवं अन्य साक्षियों के कथन लेख किये गये, भूरी बाई कोल, बिनोद कोल, संजय कोल एवं दस्सी कोल ने अपने कथन में बताये कि हल्लू कोल, सनातन केवट, रामनाथ केवट, शिवराज केवट, रघुवीर केवट के खेत में बनी झोपड़ी में रहकर गेहू की तकाई का काम करते थे, अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लाठी, डंडा जैसे किसी ठोस चीज से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी जिससे हल्लू कोल उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर की मृत्यु हो गयी है। मृतक हल्लू कोल की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुयी जिसमें मृत्यु का कारण होमीसाईडल इन नेचर लेख किया गया।
अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज
मर्ग जांच पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध हत्या की धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पनागर बिपिन ताम्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button