Madhya Pradesh

बीच सड़क पर वकील पर किया हमला, 15 से 20 बदमाशों में अधिवक्ता को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया आरोपियों का मामला

बीच सड़क पर वकील पर किया हमला, 15 से 20 बदमाशों में अधिवक्ता को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया आरोपियों का मामला

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अब अपराधियों की पुलिस का जरा भी खौफ नहीं जहां मामूली बात को लेकर 15 से 20 बदमाशों ने एक अधिवक्ता के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया इस घटना में घायल अभी वक्त को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की जानकारी लगने के बाद अभिभक्तों ने थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश में जुट गई है
​शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रसेल चौक पर देर रात रोड रेज की एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहाँ मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अधिवक्ता आयुष शर्मा जब अपने काम से लौट रहे थे, तभी लगभग 15 से 20 अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे आयुष के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही उनके साथी अधिवक्ता शुभम मिश्रा मौके पर पहुँचे और किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।
​इस हमले के बाद वकीलों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घायल अधिवक्ता आयुष शर्मा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है ताकि चोटों की गंभीरता स्पष्ट हो सके। सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया पुलिस ने इस मामले में सिविल लाइन्स थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

The Mirror MP

वेंकटेश कोरी — निदेशक एवं संपादक — The Mirror MP — जबलपुर में पिछले 20 से अधिक वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार वेंकटेश कोरी ने लोकल, रीजनल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया/वेब के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है। न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, टॉक शो एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग में व्यापक अनुभव रखने वाले वेंकटेश कोरी वर्तमान में अनेक नेशनल न्यूज़ चैनलों के लिए जबलपुर से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शैक्षणिक योग्यता : • डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) – माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल • बैचलर ऑफ कॉमर्स (कंप्यूटर एप्लीकेशन) (B.Com CA) • बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (BJC) • मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) • मास्टर ऑफ आर्ट्स फिलॉसफी (MA.Phil.) • वर्तमान में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन (MJC) की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button