Madhya Pradesh

जबलपुर में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर किया चाकू से हमला, हनुमानताल थाना क्षेत्र की वारदात

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर किया चाकू से हमला, हनुमानताल थाना क्षेत्र की वारदात

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के हनुमान ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर चाकू बाजी की घटना सामने आई है जहां पैसे मांगने की बात पर एक बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका इलाज डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक संजीव कैथवास उम्र 41 वर्ष निवासी प्रेमसागर चौकी के पीछे गुप्ता होटल के पास हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है।जब वह अपने घर के बाहर बैठा था तभी समीर वंशकार आकर शराब पीने के लिये 500/- रुपये माँगने लगा , पैसे देने से मना करने पर गाली गलौज करने लगा, उसने गाली देने से मना किया तो समीर वंशकार ने चाकू से हमला कर बाँये हाथ की हथेली एवं माँथे पर चोट पहुंचा दी,

जब घायल युवक ने चिल्लाया तो आवाज सुनकर उसकी पत्नी सुनीता कैथवास एवं पडोस में रहने वाली रेखा गुप्ता बाहर आकर बीच बचाव किए, समीर वंशकार वहाँ से भागने लगा, भागते हुये एक गाडी वाले करन चौधरी से टकरा गया और करन चौधरी को भी चाकू से हमला कर माँथे में चोट पहुंचा दी तथा भाग गया।

घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 296(बी), 119 (1) बी एन एस का मामला दर्ज किया है जहां पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है वहीं पुलिस का कहना है कि शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात पर चाकू से हमला किया गया है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा

Related Articles

Back to top button