Madhya Pradesh
जबलपुर में शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे, चाकूबाजी की वारदात, बदमाशों ने दिया अंजाम
शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे, चाकूबाजी की वारदात, बदमाशों ने दिया अंजाम

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू बाजी की सामने आई है जहां बदमाशों ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के दो युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना में घायल हुए युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना को अंजाम देने वाली आरोपी मौके से हर्र हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है,
थाना ग्वारीघाट में संजय अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी रामलला मंदिर के पास पुरानी बस्ती ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साउथ एवेन्यू मल मूवी मैजिक मे हाउस कीपिंग का हेड ब्याय है सुबह 11.00 बजे से रात 09.00 बजे तक डूयटी थी दोपहर करीब 01.00 बजे वह मूवी मैजिक के रसोई घर मे काम कर रहे थे सफाई कर्मचारी को चैक करने गया, तभी किचन मे काम करने वाला अर्पित वर्मा ने बोला कि आज तेरे से शराब पीना है मुझे शराब पीने के लिये 500 रूपये दे उसने पैसे देने से मना किया तो गालीगलौज कर उसके साथ हाथ घूसो से मारने लगा वहीं किचन मे रखी सब्जी काटने वाली चाकू उठा कर हमला कर दिया जिससे उसके सिर में चोट आकर खून बहने लगा घटना को अंजाम देने वाला अर्पित वर्मा यह कहते हुये कि रिपोर्ट करेगा तो जान से खतम कर देंगे धमकी देते हुये वहां से भाग गया। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 296(ं),115(2),118(1),119(1), 351(3) बी एन एस का मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है
थाना क्षेत्र की दूसरी घटना,
थाना ग्वारीघाट में सोहन प्रजापति उम्र 21 वर्ष निवासी गीत बिहार पोलीपाथर संजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर दूसरे घर जा रहा था तभी राहुल बर्मन, अमित बर्मन, जतिन अहिरवार सभी खेरमाई लालकुआ के पास ग्वारीघाट रास्ते में मिले और उसे पकड़कर शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो अमित बर्मन ने धारदार चाकू से हमला कर सिर में पीछे तरफ चोट पहुॅचा दी तथा तीनों भाग गये। पुलिस ने घायल युवा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 119(1), 115(2), 3(5), बीएनएस का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है



