Madhya Pradesh

जबलपुर में श्रीराम कॉलेज में दो छात्रों के बीच विवाद, पैर में फंसा चाकू लेकर पहुंचा मेडिकल अस्पताल

श्रीराम कॉलेज में दो छात्रों के बीच विवाद, पैर में फंसा चाकू लेकर पहुंचा मेडिकल अस्पताल

जबलपुर के श्री राम काॅलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच बुधवार को जमकर विवाद हुआ। हालत ऐसे बन गए कि एक छात्र ने दूसरे के पैर में चाकू मारकर उसे घायल किया और फिर मौके से फरार हो गया। विवाद की जानकारी मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफेर किया। घायल छात्र करीब 10 किलोमीटर पैर में फंसा चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा, जंहा उसकी हालत देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गयाा।

जानकारी के मुताबिक घायल छात्र माढोताल स्थित श्रीराम काॅलेज का पढ़ने वाला है। बुधवार की शाम को जब काॅलेज के छात्रों की छुट्टी हुई तो तभी अचानक अदित्य और उसके साथी राहुल के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर बाद कालेज के बाहर छात्रों की भीड़ लग गई। इसी बीच श्रीराम काॅलेज में पढ़ने वाले राहुल मरकाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि विवाद की वजह गर्लफ्रैड से जुड़ी है, हालाकिं पुलिस इस पूरे विवाद पर आपसी खींचातानी बता रही है।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि  जैसे ही चाकूबाजी की जानकारी लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका आपरेशन के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया। वारदात के बाद आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button