Madhya Pradesh
जबलपुर में 05 करोड का प्रलोभन देकर 28 हजार की ठगी करने वाले गिरोह को बरगी पुलिस ने किया गिरफ्तार
05 करोड का प्रलोभन देकर 28 हजार की ठगी करने वाले गिरोह को बरगी पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर में शनिवार दोपहर बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया तिराहे पर लग्जरी कार से आए दो बदमाशों ने 5 करोड़ रुपए दिलाने का झांसा देकर 28 हजार रुपए ठगी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर पुलिस ने तुरंत सिवनी पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद घेराबंदी कर आदेगांव थाना और बरगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार में मौजूद तीन अन्य युवकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लूटे गए 38 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं।
घटना का विवरण:-
पवन कुमार पटेल पिता चुरमन पटेल नि. मंशी मोहल्ला बरगी चाना बरगी ने रिपोर्ट लेख कराया कि वह अपने साथी चेतराम सरोते के साथ निगरी सीमेंट फैक्ट्री सीमेंट खरीदने के लिये जा रहा था, जो रास्ते में खमरिया तिराहे पर एक बाबा मिला जो उसे रुकने का इशारा किया जो बाबा मेरे पास आया और बोला कि भूख लगी है खाना खाने के लिये पैसे देदो तो मैं अपने पर्स 10 रु निकाल कर दिये।
तभी बाबा ने जमीन से मिट्टी उठा कर मेरे हाथ में रखा और मेरे हाथ की मुट्ठी बंद कर दिया और उसके बाद कुछ मंत्र पढ़ा और बोला की मुट्टी खोलो जब मैंने मुट्टी खोला तो काली रेत जैसी मिट्टी निकली उसके बाद मेरा हाथ देखने लगा और सिर पर हाथ फेरा और बोला कि आज तुमको 5 करोड़ रुपये मिलने वाला है। तुम्हारे पास जो भी पैसे हो उसे हाथ में निकालो मै शुध्द कर देता हूँ, तो मैं अपने दाहिने पेंट की जेब से राखे सीमेंट खरीदने के 28000 रूपये निकालकर अपने हाथ में रख लिया तो बाबा मंत्र पढ़ने लगा और मेरा मन भ्रमित कर पैसा अपने हाथ में ले लिया और मुझे 5 करोड रूपये का प्रलोभन देकर विश्वास में लिया और पैसा लेकर नागपुर तरफ जाने बाली रोड तरफ चला गया जो नागपुर तरफ जाने वाली रोड में पहले से खड़ी एक बोलेनो कार क्र युपी 14 डीई 4939 में जाकर बैठ गया एंव कार सिवनी की कोई निकल गई जो बाबा द्वारा 28000 रु लेकर उसकी धोखाधडी की गई है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया जो
अपराध की सूचना प्राप्त होने पर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों एंव तत्काल जबलपुर कंट्रोल एव सिवनी कंट्रोल रूम को दी जाकर वाहन की सघन पता तलाश हेतु हिदायत दी गई। जो थाना बरगी से प्राप्त सूक्ता पर आदेगांव पुलिस द्वारा वाहन क्र युपी 14 डीई 4939 को एंव उसमे बैठे 02 लोगो को हाईवे पर नाकाबंदी लगाकर रोक लिया गया, जिसपर थाना बरगी पीछा कर रही गाड़ी के पहुंचने पर अपने कब्जे में लेकर सपन पुछताछ की गई जो आरोपीगण नवीन नाथ पिता स्व सुरेश नाथ उम्र 28 साल नि. ग्राम अच्छेजा तहसील पलवल थाना हषनपुर जिला पलवल हरियाणा एंव विक्रम नाथ पिता सरदार नाथ उम्र 36 साल नि. ग्राम ग्राम विसरक थाना विसरक तहसील दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर। नोयडा) उत्तर प्रदेश से पुछताछ पर जुर्म स्वीकार किये जिनके कब्जे से धोखाधडी किये गये 20000 रु एंव एक बोलेनो कार, एंव एक मोबाईल जप्त किया गया है।
उल्लेखनीय भूमिका आरोपी की गिरफ्तारी में निरी नीलेश दोहरे, उनि अनिल कुमार प्रआर 1613 होमनलाल, आर 2640 सुधीर कुमार सिंह, आर 2879 अजय शर्मा, आर 2179 विपुल कुमार सिंह एव आदेगांव पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी नवीन नाथ पिता स्व सुरेश नाच उम्र 28 साल नि. ग्राम अच्छेजा तहसील पलवल थाना हषनपुर जिला पलवल हरियाणा एवं विक्रम नाथ पिता सरदार नाथ उम्र 36 साल नि. ग्राम ग्राम विसरक बाना विसरक तहसील दादरी बिला गौतम बुद्ध नगर। नोयडा) उत्तर प्रदेश



